11:55 pm Saturday , 7 November 2026
BREAKING NEWS

बिसौली। नगर में धनतेरस का पावन पर्व अत्यंत धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

बिसौली। नगर में धनतेरस का पावन पर्व अत्यंत धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। पर्व को लेकर बाजारों में सुबह से ही जबरदस्त रौनक देखने को मिली। धनतेरस के इस शुभ अवसर पर सोने-चांदी की खरीदारी को लेकर सर्राफा बाजार में ग्राहकों की भारी भीड़ उमड़ी, जिससे दिनभर बाजारों में चहल-पहल बनी रही।
धनतेरस पर सर्राफा मार्केट की रौनक देखने लायक थी। लोगों ने परंपरा का निर्वहन करते हुए सोने-चांदी के आभूषणों के साथ-साथ चांदी के सिक्कों और लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियों की जमकर खरीदारी की। नगर के परमानंद सर्राफ के स्वामी अनमोल गर्ग के अनुसार, इस बार बाजार में बिक्री का उत्साह पिछले कई वर्षों की तुलना में काफी बेहतर रहा, जिससे व्यापारियों के चेहरे खिले नजर आए। विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष अरविंद अग्रवाल ने बताया कि धनतेरस पर परिवार के साथ सोना खरीदने की हमारी पुरानी परंपरा है। इस बार बाजार में नई और सुंदर डिजाइन के आभूषण उपलब्ध हैं। अनमोल गर्ग ने बताया कि इस बार धनतेरस पर ग्राहकों का जबरदस्त रुझान देखने को मिला है। सुबह से ही दुकान पर खरीदारों की भीड़ लगी रही, जिससे सर्राफा बाजार में बहुत अच्छी बिक्री हुई है और बाजार की रौनक देखते ही बनती थी।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.