11:56 pm Saturday , 7 November 2026
BREAKING NEWS

बिसौली पुलिस ने चोरी की घटनाओं का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार


बिसौली पुलिस ने चोरी की घटनाओं का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

बैटरी, एक किलो कॉपर तार और 5 हजार रुपये नकद बरामद

बदायूं। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बिसौली पुलिस को सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने चोरी की दो घटनाओं का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से एक बैटरी, एक किलोग्राम कॉपर का तार और 5 हजार रुपये नकद बरामद किए गए हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना बिसौली पुलिस ने 7 नवंबर 2026 को कार्रवाई करते हुए वसीम पुत्र रईस और नसीम उर्फ भोन्दू पुत्र रईस निवासी नूरे इलाही कॉलोनी, वार्ड नंबर 22, नई बस्ती, कस्बा बिसौली को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना बिसौली में दर्ज मुकदमा संख्या 417/2026 और 324/2026 से संबंधित चोरी की घटनाओं का सफल अनावरण किया गया है। बरामदगी के आधार पर संबंधित मुकदमों में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है। पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

गिरफ्तार आरोपियों का आपराधिक इतिहास

पुलिस के अनुसार, वसीम के खिलाफ आर्म्स एक्ट, आबकारी अधिनियम सहित पूर्व में कई मुकदमे दर्ज हैं। वहीं नसीम उर्फ भोन्दू के खिलाफ आबकारी अधिनियम सहित अन्य मुकदमे दर्ज बताए गए हैं।

पुलिस टीम: इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक सुभाष सिंह थाना बिसौली ने पुलिस टीम के साथ महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता मिली है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.