11:58 pm Saturday , 7 November 2026
BREAKING NEWS

सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखकर करें आतिशबाजी की बिक्री- उपजिलाधिकारी शौर्य अरोडा

।


सहसवान -उपजिलाधिकारी शौर्य अरोडा एवं पुलिस उपअधीक्षक अशोक कुमार सिंह ने प्रमोद संस्कृत महाविद्यालय के मैदान में आतिशबाजी की अस्थाई दुकानों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उपजिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी अस्थाई लाइसेंस धारक आतिशबाजी की बिक्री के दौरान निर्धारित सुरक्षा मानकों का अनिवार्य रूप से पालन करें तथा सुरक्षा की दृष्टि से सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित रखें।
उपजिलाधिकारी ने अग्निशमन अधिकारी सहसवान को निर्देश दिए हैं कि आतिशबाजी बिक्री स्थल पर फायर टेण्डर की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही सभी अस्थाई आतिशबाजी लाइसेंस धारकों को सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों एवं सावधानियों से भलीभांति अवगत कराया जाए। उन्होंने चिकित्साधिकारी सहसवान को निर्देश दिए हैं वह चिन्हित स्थल पर प्राथमिक उपचार की सुविधा के लिए एम्बुलेंस की व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाए। दुकानों का व्यवस्थित आवंटन एवं संचालन सुनिश्चित किया जाए, ताकि आतिशबाजी की बिक्री के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था अथवा दुर्घटना की आशंका न रहे।
निरीक्षण के उपरांत उपजिलाधिकारी एवं पुलिस उपधीक्षक ने प्रशासनिक अमले के साथ सहसवान स्थित नगर पालिका परिषद रोड पर पैदल मार्च कर सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था का जायजा लिया। इस अवसर पर तहसीलदार राजेश कुमार ,नायव तहसीलदार,सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.