11:47 pm Sunday , 8 November 2026
BREAKING NEWS

उघैती में चोरों का आतंक, किसानों में दहशत

चोरों का आतंक, किसानों में दहशत; एक दर्जन से अधिक ट्यूबवेलों से कॉपर केबल चोरी

उघैती (बदायूं)। बदायूं जनपद के उघैती थाना क्षेत्र में चोरों ने किसानों के निजी नलकूपों को निशाना बनाते हुए एक दर्जन से अधिक ट्यूबवेलों से कॉपर केबल चोरी कर ली। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से किसानों में दहशत और रोष व्याप्त है।

जानकारी के अनुसार धर्मपुर, सरेरा और छीबऊ गांव में चोरों ने किसानों के ट्यूबवेलों से कॉपर के तार चोरी कर लिए। किसानों के मुताबिक चोरी हुए तारों की कीमत लाखों रुपये है। इससे सिंचाई व्यवस्था प्रभावित होने के साथ किसानों को आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ रहा है।

घटनाओं से परेशान किसानों ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर चोरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। किसानों का आरोप है कि शिकायत देने के बावजूद एफआईआर दर्ज नहीं की गई है।

किसानों ने पुलिस प्रशासन से रात्रि गश्त बढ़ाने, चोरी की घटनाओं का खुलासा करने और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.