11:46 pm Sunday , 8 November 2026
BREAKING NEWS

दिवाली पर फूल लेने उमड़ी भीड़, गेंदा 100 से 200 रुपये किलो

उझानी बदांयू 8 नवंबर।

बड़ी दिवाली पर रविवार को उझानी में फूल खरीदारों की भीड़ उमड़ी। सुबह करीब 6 बजे घंटाघर चोराहा चौराहे पर फूलों की खरीदारी शुरू हो गई। घरों, दुकानों और प्रतिष्ठानों को सजाने के लिए लोगों ने गेंदा समेत रंग-बिरंगे फूल खरीदे।

रविवार सुबह माली बाजार में गेंदा 100 से 20 0 रुपये किलो तक बिका। फूलों के दाम उनकी गुणवत्ता और बिक्री के हिसाब से तय हुए। शहर के साथ देहात के दुकानदार भी फूल खरीदने पहुंचे। बाहर से आए कारोबारियों ने अपने इलाकों में बेचने के लिए गेंदा और दूसरे फूल खरीदे।

किसानों के मुताबिक, इस बार फूलों की मांग अच्छी रही और उन्हें उपज के बेहतर दाम मिले।

आम लोग भी घरों के दरवाजे, मंदिरों और दुकानों को सजाने के लिए फूल खरीदते नजर आए। कई लोगों ने गेंदा की मालाएं और खुले फूल खरीदे। किसानों ने कहा कि बेहतर बिक्री से उन्हें आर्थिक लाभ हुआ।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.