।


उझानी 7 नवंबर ।
गांव अथईया में पुरानी रंजिश को लेकर एक व्यक्ति के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली उझानी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़ित कपूरचन्द पुत्र नत्थूलाल, निवासी ग्राम अथईया,ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 18 अक्तूबर की शाम गांव के ही पुष्पेन्द्र, गौतम पुत्रगण मोरसिंह ने पुरानी रंजिश को लेकर उसे घेर लिया और गाली-गलौज करने लगे।
आरोप है कि विरोध करने पर आरोपियों ने अपने रिश्तेदार बादल पुत्र चन्द्रभान निवासी ग्राम महमानगला, थाना मरथरा (एटा) के साथ मिलकर लात-घूसों, लाठी-डंडों व धारदार हथियार से मारपीट की और जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए।
मारपीट में पीड़ित के सिर में खुली चोट व शरीर में गुम चोटें आईं। पीड़ित का कहना है कि वह तब से इलाज कराता रहा और 5 नवम्बर को कोतवाली पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच की जिम्मेदारी उपनिरीक्षक विपिन कुमार को सौंपी गई है।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com