8:08 pm Saturday , 28 November 2026
BREAKING NEWS

शांति व्यवस्था भंग करने की आशंका में उघैती पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 11 अभियुक्त गिरफ्तार

शांति व्यवस्था भंग करने की आशंका में उघैती पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 11 अभियुक्त गिरफ्तार

केशव गुप्ता

बदायूं। जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना उघैती पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 11 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं के आदेशानुसार चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत दिनांक 28 नवंबर 2026 को थाना उघैती पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से 11 लोगों को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार, पहली कार्रवाई में ग्राम उघैती गर्वी निवासी आदर्श पुत्र श्रीराम, अभिषेक पुत्र श्रीराम, अनमोल पुत्र विजय सिंह, रोहित पुत्र विजय सिंह, ग्राम किसेरा निवासी दीपक कुमार पुत्र लाखन सिंह, उपकार पुत्र राजेंद्र सिंह, मेघ सिंह पुत्र रामप्रसाद, ग्राम बरवारा निवासी ललतेश पुत्र धर्मेंद्र सिंह तथा ग्राम रायपुर कला निवासी अजय कुमार पुत्र सोमपाल को गिरफ्तार किया गया।
वहीं दूसरी कार्रवाई में ग्राम खंडुआ निवासी मुकेश पुत्र कृपाल और जयवीर पुत्र छोटेलाल को पुलिस ने गिरफ्तार किया।
थाना उघैती पुलिस ने सभी 11 अभियुक्तों के विरुद्ध धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया।
पुलिस का कहना है कि जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.