7:42 pm Tuesday , 24 November 2026
BREAKING NEWS

ककोड़ा मेले में 50 जुआरी गिरफ्तार

ककोड़ा मेले में जुए के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 50 जुआरी गिरफ्तार

छापेमारी में 4.20 लाख रुपये की नकदी बरामद, थाना कादरचौक क्षेत्र का मामला

बदायूं। मिनी कुंभ के नाम से प्रसिद्ध ककोड़ा मेले में जुए के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने छापेमारी कर जुआ खेल रहे 50 लोगों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से करीब 4 लाख 20 हजार रुपये की नकदी भी बरामद की है।

बताया जा रहा है कि मेले में जुआ खेले जाने की सूचना मिलने पर पुलिस ने छापेमारी की। इस दौरान बड़ी संख्या में जुआ खेल रहे लोग पुलिस के हत्थे चढ़ गए। पुलिस सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है।

पुलिस की इस कार्रवाई से मेले में जुआ खेलने वालों में खलबली मच गई। थाना कादरचौक क्षेत्र का यह मामला है।

BDN INDIA | बाबा दर्शन न्यूज़ इंडिया

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.