7:42 pm Tuesday , 24 November 2026
BREAKING NEWS

पुलिस के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को युवा मंच संगठन ने किया सम्मानित

पुलिस स्मृति दिवस एवं पुलिस झंडा दिवस पर बदायूं और उसहैत पुलिस के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को युवा मंच संगठन ने किया सम्मानित

ध्रुव देव गुप्ता एवं प्रदेश अध्यक्ष हिमांशु शर्मा के नेतृत्व में शॉल, पुष्पमाला, मेडल एवं सम्मान प्रतीक चिन्ह भेंट कर किया अभिनंदन

बदायूं। – उत्तर प्रदेश पुलिस स्मृति दिवस एवं पुलिस झंडा दिवस के अवसर पर युवा मंच संगठन एवं श्री भगवा सेना के पदाधिकारियों द्वारा प्रदेश अध्यक्ष हिमांशु शर्मा एवं संस्थापक/अध्यक्ष ध्रुव देव गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस विभाग के उत्कृष्ट कार्यों, कर्तव्यनिष्ठा, जनसेवा एवं समर्पण के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

इस अवसर पर बदायूं जिला पुलिस कार्यालय में एसपी सिटी श्री अभिषेक सिंह जी एवं सीओ सिटी श्री राहुल पाण्डेय जी को तथा नगर उसहैत के थाना परिसर में थानाध्यक्ष श्री देवेंद्र सिंह जी एवं थाना उसहैत के समस्त पुलिस स्टाफ को शॉल, पुष्पमाला, मेडल एवं सम्मान प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित एवं अभिनंदित किया गया।

इस अवसर पर युवा मंच संगठन के संस्थापक/अध्यक्ष एवं समाजसेवी ध्रुव देव गुप्ता ने कहा कि पुलिस प्रशासन के प्रत्येक अधिकारी एवं कर्मचारी का सम्मान और सत्कार करना हम सभी के लिए सौभाग्य की बात है। पुलिस के जवान अपने घर-परिवार से दूर रहकर दिन-रात जनता की सुरक्षा एवं सेवा में तत्पर रहते हैं। अनेक चुनौतियों के बीच अपनी जान की परवाह किए बिना कर्तव्यों का निर्वहन करने वाले बदायूं पुलिस के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों की कर्तव्यनिष्ठा, जनसेवा और उत्कृष्ट पुलिसिंग के प्रति हम सादर नमन करते हैं। समय-समय पर पुलिस प्रशासन के उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मान एवं प्रोत्साहन देना सामाजिक संगठनों का भी दायित्व है।

युवा मंच संगठन के मार्गदर्शक एवं वरिष्ठ साहित्यकार भूराज सिंह राजलॉयर जी ने कहा कि पुलिस विभाग का त्याग, समर्पण, संघर्ष और आम जनमानस के साथ सामंजस्य स्थापित करने का प्रयास पुलिस को जनता के बीच एक मित्र के रूप में स्थापित करता है। वर्तमान डिजिटल युग में आधुनिक तकनीक एवं व्यवस्थाओं के माध्यम से अपराध नियंत्रण में जहां पुलिस को नई सुविधाएं मिली हैं, वहीं चुनौतियां भी बढ़ी हैं। इसके बावजूद पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी निडरता, निर्भीकता, सौम्यता और सामाजिक समरसता के साथ कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए निरंतर प्रयासरत रहते हैं। पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के उत्कृष्ट कार्यों के लिए समय-समय पर उनका सम्मान करना उनके मनोबल में वृद्धि करने का एक सकारात्मक प्रयास है। आज पुलिस स्मृति दिवस एवं पुलिस झंडा दिवस के अवसर पर हम सभी पुलिस विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं जवानों का स्वागत-अभिनंदन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं।

कार्यक्रम का संचालन साहित्यकार एवं कवि पवन मिश्रा जी ने किया।

इस अवसर पर भूराज सिंह राजलॉयर, हिमांशु पंडित, पुष्पेंद्र श्रीवास्तव, अखिलेश गुप्ता, नंदकिशोर पाठक, मुन्ने खां, नंदकिशोर शाक्य, मास्टर साहब, निराले खां, प्रदीप गुप्ता, विजय भारद्वाज, राजू राठौर, विशाल भारद्वाज, कृष्णपाल शाक्य, वंश गुप्ता, शिवा श्रीवास्तव, रविन्द्र माथुर, राहुल श्रीवास्तव, राजू श्रीवास्तव, करन कश्यप सहित युवा मंच संगठन एवं श्री भगवा सेना के पदाधिकारी, पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी, आरक्षीगण, होमगार्ड तथा फॉलोअर आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.