7:42 pm Tuesday , 24 November 2026
BREAKING NEWS

गंगा में डूबने से दो महिलाओं और मासूम बच्ची की मौत, तीसरी महिला की तलाश जारी; पीड़ित परिवारों से मिले डॉ. शैलेश पाठक

गंगा में डूबने से दो महिलाओं और मासूम बच्ची की मौत, तीसरी महिला की तलाश जारी; पीड़ित परिवारों से मिले डॉ. शैलेश पाठक

केशव गुप्ता

बदायूं। उसहैत थाना क्षेत्र के गांव नगला शिशु में गंगा नदी में डूबने की दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। हादसे में दो महिलाओं और एक मासूम बच्ची की मौत हो गई, जबकि लापता तीसरी महिला शीला की तलाश अभी जारी है। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
जानकारी के अनुसार, 19 नवंबर को शीला, उनकी मां उर्मिला और बेटी रिया लापता हो गई थीं। 20 नवंबर को गंगा किनारे उनकी चप्पलें और दुपट्टा मिलने के बाद परिजनों ने नदी में डूबने की आशंका जताई थी। सूचना पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने गंगा नदी में तलाशी अभियान शुरू किया।
रविवार शाम को शीला की मां उर्मिला (45) का शव बरामद हुआ था। उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। वहीं सोमवार को पांचवें दिन एसडीआरएफ की टीम ने किचर नगला के पास से शीला की बेटी रिया का शव भी बरामद कर लिया। रिया का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है, जबकि शीला की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन जारी है।
इधर, भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ. शैलेश पाठक दातागंज विधानसभा क्षेत्र के नगला शिशु गांव पहुंचे। उन्होंने वीरेंद्र सागर के परिवार से मुलाकात कर इस दुखद घटना पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की और परिजनों को ढांढस बंधाया। डॉ. पाठक ने पीड़ित परिवार को हरसंभव मदद का आश्वासन भी दिया।
डॉ. शैलेश पाठक उर्मिला के अंतिम संस्कार में भी शामिल हुए और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने इस कठिन समय में पीड़ित परिवार के साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाया।
गंगा में हुए इस दर्दनाक हादसे से गांव में शोक की लहर है और सभी की निगाहें अब लापता शीला की तलाश पर टिकी हैं।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.