10:06 am Monday , 23 November 2026
BREAKING NEWS

वजीरगंज में दो कारों की आमने-सामने भीषण भिड़ंत, पांच लोग घायल; पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल

वजीरगंज में दो कारों की आमने-सामने भीषण भिड़ंत, पांच लोग घायल; पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल

केशव गुप्ता

बारात से लौट रही सेलेरियो और ईको कार में हुई जोरदार टक्कर, घायलों को सीएचसी में मिला प्राथमिक उपचार
बदायूं। जिले के कस्बा वजीरगंज में दो मारुति सुजुकी कारों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों वाहनों में सवार पांच लोग घायल हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही वजीरगंज थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मौके पर पहुंचकर सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) वजीरगंज पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार किया। इसके बाद परिजन घायलों को अपने साथ घर ले गए।
जानकारी के अनुसार, मुड़िया में आयोजित एक बारात में शामिल होकर मारुति सुजुकी सेलेरियो कार सवार बदायूं की ओर जा रहे थे। वहीं दूसरी ओर मारुति सुजुकी ईको कार सवार रैपुरा, बिसौली की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान कस्बा वजीरगंज में दोनों कारों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दोनों वाहनों में सवार लोग घायल हो गए।
घायलों में ईको कार चालक चन्द्रसेन पुत्र सोनपाल निवासी रमनगला, थाना अलापुर, योगेश (35) पुत्र नत्थूलाल और अंकित (16) निवासी गांव सूरजपुर, थाना अलापुर शामिल हैं। वहीं सेलेरियो कार में सवार अर्चना शर्मा (55) पत्नी जुगलकिशोर शर्मा निवासी आसफपुर, थाना फैजगंज बेहटा भी घायल हो गईं।
हादसे की सूचना मिलते ही वजीरगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बिना देरी किए घायलों को सीएचसी पहुंचाया। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को उनके परिजन घर ले गए। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर हादसे की जानकारी जुटाई।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.