9:50 am Monday , 23 November 2026
BREAKING NEWS

बदायूं में भीषण आग से तीन परिवारों की गृहस्थी राख, लाखों का नुकसान उसहैत के कदम नगला गांव में देर रात तीन झोपड़ियों में लगी आग;

बदायूं में भीषण आग से तीन परिवारों की गृहस्थी राख, लाखों का नुकसान
उसहैत के कदम नगला गांव में देर रात तीन झोपड़ियों में लगी आग;

केशव गुप्ता

अनाज, कपड़े, जेवर और घरेलू सामान जलकर राख, बेघर हुए परिवारों ने प्रशासन से मांगी आर्थिक मदद।
बदायूं। जिले के उसहैत थाना क्षेत्र के कदम नगला गांव में रविवार देर रात आग लगने से तीन परिवारों की झोपड़ियां जलकर राख हो गईं। आग की चपेट में आने से पूजा देवी, श्याम सिंह और मनोज के घरों में रखा अनाज, कपड़े, जेवर और अन्य घरेलू सामान जल गया। शुरुआती अनुमान के मुताबिक, तीनों परिवारों को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।
जानकारी के मुताबिक, तीनों परिवारों के लोग रात में खाना खाने के बाद सोने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान अचानक एक झोपड़ी में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पास की दो अन्य झोपड़ियों को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें देखकर गांव में अफरा-तफरी मच गई।
ग्रामीणों ने तुरंत घरों से बाहर निकलकर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। सूचना मिलने पर उसहैत थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणों और पुलिस ने काफी देर तक मशक्कत की, जिसके बाद आग पर काबू पाया जा सका। हालांकि, तब तक तीनों झोपड़ियों में रखा गृहस्थी का पूरा सामान जलकर राख हो चुका था।
बेघर हुए तीनों परिवार, प्रशासन से लगाई मदद की गुहार
इस अग्निकांड में किसी के घायल होने या जनहानि की सूचना नहीं है, लेकिन तीनों परिवारों के सामने रहने और रोजमर्रा की जरूरतों का संकट खड़ा हो गया है। आग में उनकी मेहनत की कमाई और गृहस्थी का सामान पूरी तरह नष्ट हो गया। पीड़ित परिवारों ने प्रशासन से नुकसान का आकलन कराकर उचित मुआवजा और आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.