7:32 pm Tuesday , 24 November 2026
BREAKING NEWS

हजरतपुर में 20 वर्षीय युवक ने फंदे से लटककर दी जान, गांव में मचा हड़कंप

हजरतपुर में 20 वर्षीय युवक ने फंदे से लटककर दी जान, गांव में मचा हड़कंप

केशव गुप्ता

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर की जांच, फॉरेंसिक टीम को बुलाया; आत्महत्या के कारणों का नहीं चला पता
बदायूं। हजरतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम लालपुर खादर में मंगलवार रात एक युवक ने फंदे से लटककर अपनी जान दे दी। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम लालपुर खादर निवासी रक्षपाल पुत्र सिपस्टर (करीब 20 वर्ष) ने अपने घेर में चौखट से रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया।
सूचना मिलते ही थाना प्रभारी पुष्पेन्द्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस ने फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) टीम को भी सूचना दी। पुलिस द्वारा शव का पंचनामा भरने की कार्रवाई की जा रही है। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।
पुलिस के मुताबिक, घटनास्थल पर शांति एवं कानून व्यवस्था कायम है। फिलहाल युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.