2:25 am Monday , 23 November 2026
BREAKING NEWS

बदायूं में शांति व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर उसावां पुलिस का शिकंजा, दो आरोपी गिरफ्तार

बदायूं में शांति व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर उसावां पुलिस का शिकंजा, दो आरोपी गिरफ्तार

केशव गुप्ता

बदायूं। जनपद में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और शांति व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ बदायूं पुलिस लगातार सख्त रुख अपनाए हुए है। इसी क्रम में थाना उसावां पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शांति व्यवस्था भंग करने की आशंका में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना उसावां पुलिस ने 22 नवंबर 2026 को यह कार्रवाई की। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 170/126/135 के तहत वैधानिक कार्रवाई की।
पुलिस गिरफ्त में आए आरोपी
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान उदयवीर सिंह पुत्र रामचन्द्र निवासी ग्राम कलक्टरगंज तथा सुभाष सिंह पुत्र सतीश सिंह निवासी ग्राम अरखसर मई, थाना उसावां, जनपद बदायूं के रूप में हुई है।
पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए दोनों आरोपियों को न्यायालय उपजिलाधिकारी दातागंज के समक्ष पेश करने की प्रक्रिया की।
इन पुलिसकर्मियों की रही अहम भूमिका
इस कार्रवाई को थाना प्रभारी निरीक्षक विदेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में उपनिरीक्षक सुनील कुमार चौधरी, कांस्टेबल रविन्द्र कुमार, हेड कांस्टेबल संजीत सिंह और कांस्टेबल राजू सिंह की टीम ने अंजाम दिया।
बदायूं पुलिस की इस कार्रवाई से साफ है कि जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क है और कानून व्यवस्था प्रभावित करने की आशंका वाले मामलों में नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.