पूर्व सैनिक गार्ड हत्याकांड में पुलिस को बड़ी कामयाबी, 4 हत्यारे गिरफ्तार, हत्या की धारा बढ़ी।
मंडी टीम पर हमला करने वाले दरिंदों को मय मोटरसाइकिल और लाठी-डंडे के साथ दबोचा, एक आरोपी पर पहले से 4 मुकदमे दर्ज, सीओ के नेतृत्व में हुई कार्रवाई।
उझानी (बदायूं) 22 नवंबर।
पूर्व सैनिक सुरक्षा गार्ड राकेश कुमार की पीट-पीटकर हत्या के मामले में उझानी पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने घटना में शामिल 4 अभियुक्तों को मय मोटरसाइकिल और घटना में प्रयुक्त लाठी-डंडे के साथ गिरफ्तार कर लिया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन, एसपी देहात अभिषेक कुमार सिंह और सीओ उझानी राहुल पांडेय के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई।
मंडी समिति सचिव रिंकूलाल कश्यप की तहरीर पर 20 नवंबर को थाना उझानी में मुकदमा अज्ञात वाहन चालक व अन्य 6 साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। हमले में घायल सुरक्षा गार्ड राकेश कुमार की 21 नवंबर की रात 11.31 बजे बरेली मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। मौत के बाद मुकदमे में धारा 103(1)/3(5) BNS की वृद्धि की गई।
22 नवंबर को दोपहर पुलिस ने गौशाला के पास से चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों की निशानदेही पर घटनास्थल से 4 डंडा आला कत्ल भी बरामद हुए। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्त रतिराम पुत्र धर्म सिंह, निवासी ग्राम नगला सलार, थाना मुजरिया, जनपद बदायूं।
पिन्टू उर्फ नरेन्द्र पुत्र धर्म सिंह निवासी ग्राम नगला सलार, थाना मुजरिया, जनपद बदायूं।
शिवम पुत्र निरोत्तम सिंह, निवासी नगरिया हरदास, थाना अलापुर, हाल निवासी विमला हरि स्कूल के पास, मोहल्ला बालाजीपुरम, थाना उझानी, बदायूं।
धनपाल पुत्र महेन्द्रपाल, निवासी ग्राम कुड़ानरसिंह पुर, थाना उझानी को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस ने आरोपियों के पास से एक अदद मोटरसाइकिल होंडा CBZ रजिस्ट्रेशन नंबर UP24N9980 भी बरामद की है।
पुलिस जांच में सामने आया है कि मुख्य आरोपी रतिराम का आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ पहले से 4 मुकदमे दर्ज हैं ।
बता दें, 19 नवंबर की रात मंडी सचल दल द्वारा मिर्च लदे वाहन UP24AT8308 की चेकिंग के दौरान विवाद के बाद आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया था, जिसमें पूर्व सैनिक गार्ड राकेश कुमार की मौत हो गई,पुलिस का कहना है कि शेष आरोपियों की तलाश जारी है, जल्द उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com