7:42 pm Tuesday , 24 November 2026
BREAKING NEWS

हर हर गंगे के उद्घोष के साथ लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

गंगा घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब
हर हर गंगे के उद्घोष के साथ लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी
महेन्द्र सक्सेना
सहसवान: कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर मंगलवार को लाखों श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर पूजा अर्चना की और पुण्य लाभ कमाया। भोर से ही तहसील क्षेत्र के सुकर्रा, धापड़, नगला वरन, जरीफपुर गढ़िया घाटों पर ट्रेक्टर ट्राली, बाइकों, बैलगाड़ी आदि वाहनों से श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरु हो गया जो दोपहर तक जारी रहा। परिवार के साथ पहुंचे श्रद्धालुओं ने गंगा में स्नान किया और पूजा अर्चना की। इसके बाद महिलाओं बच्चों ने यहां लगी दुकानों से खेल खिलौने और सौंदर्य प्रसाधनों की खरीदारी की। साथ ही चाट पकौड़ी के चटकारे लिए। दोपहर तक सभी घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी हुई थी। कोतवाल नरेश कुमार सिंह के नेतृत्व में सुरक्षा की दृष्टि से सभी घाटों पर पुलिस तैनात रही।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.