10:16 am Monday , 23 November 2026
BREAKING NEWS

बदायूं में सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप, पक्का मकान बनाने के मामले में FIR दर्ज

बदायूं में सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप, पक्का मकान बनाने के मामले में FIR दर्ज

केशव गुप्ता

बदायूं। जनपद बदायूं के दातागंज तहसील क्षेत्र के ग्राम हड़ौरा में सरकारी भूमि पर कथित अवैध कब्जे का मामला सामने आया है। गांव में स्थित गाटा संख्या 526 की 0.9230 हेक्टेयर भूमि राजस्व अभिलेखों में बंजर भूमि के रूप में दर्ज बताई गई है।
शिकायत के अनुसार, उक्त भूमि के करीब 72.66 वर्ग मीटर हिस्से पर गांव के निवासी मुन्ने पुत्र नत्थूलाल द्वारा पक्का मकान बनाकर कब्जा किए जाने का आरोप लगाया गया है। साथ ही ग्राम प्रशासन से जुड़े पप्पू पुत्र बनवारी पर भी कब्जे में सहयोग करने का आरोप लगाया गया है।
इस संबंध में लेखपाल नीरज कुमार सिंह की ओर से थाना उसावां में प्रार्थना पत्र देकर संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई थी।
दस्तावेज में दर्ज कार्रवाई के अनुसार, पुलिस ने मामले में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक कवीराज सिंह को सौंपी गई है।
अब जांच के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.