हज-2027: चयनित यात्रियों को 30 नवंबर तक जमा करनी होगी दूसरी किस्त, प्रति यात्री 1.25 लाख रुपये निर्धारित
केशव गुप्ता
बदायूं, 21 नवंबर। हज-2027 के लिए चयनित हज यात्रियों को दूसरी किस्त के रूप में प्रति यात्री 1 लाख 25 हजार रुपये जमा करने होंगे। यह धनराशि जमा करने की अंतिम तिथि 30 नवंबर 2026 निर्धारित की गई है।
जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी प्रणव कुमार पाठक ने जानकारी देते हुए बताया कि हज कमेटी ऑफ इंडिया की ओर से जारी निर्देशों के अनुसार सभी चयनित हज यात्रियों के लिए निर्धारित समय सीमा के भीतर दूसरी किस्त जमा करना अनिवार्य है।
उन्होंने बताया कि हज यात्री निर्धारित धनराशि दो माध्यमों से जमा कर सकते हैं। ऑनलाइन भुगतान के लिए हज कमेटी ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट https://hajcommittee.gov.in अथवा हज सुविधा ऐप पर उपलब्ध ई-पेमेंट सुविधा का उपयोग किया जा सकता है। इसके माध्यम से क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड या नेट बैंकिंग से भुगतान किया जा सकता है।
इसके अलावा ऑफलाइन भुगतान के लिए भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) या यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की किसी भी शाखा में निर्धारित पे-इन-स्लिप के माध्यम से हज कमेटी ऑफ इंडिया के खाते में धनराशि जमा कराई जा सकती है।
जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने चयनित हज यात्रियों से अपील की है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना 30 नवंबर 2026 तक अपनी दूसरी किस्त जमा कर दें, ताकि आगे की प्रक्रिया में किसी प्रकार की परेशानी न हो।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com