2:31 am Monday , 23 November 2026
BREAKING NEWS

बिल्सी रोड स्थित भाजपा नेत्री समाजसेविका जय देवी शास्त्री के आवास मंदिर पर छटवीं श्री रामकथा के शुभारंभ

इस्लामनगर : नगर के बिल्सी रोड स्थित भाजपा नेत्री समाजसेविका जय देवी शास्त्री के आवास मंदिर पर छटवीं श्री रामकथा के शुभारंभ से पूर्व नगर में पीत वस्त्रधारी तांवे के कलश को श्रद्धालु महिलाओं, युवतियों, कन्याओं ने भव्य कलश यात्रा निकाली। कलश यात्रा में मुख्य यजमान पूर्व जिलापंचायत अध्यक्ष पूनम यादव श्रीरामचरितमानस का पावन ग्रंथ अपने सिर रखकर चल रही थीं। कलश में पवित्र जल, आम के पत्ते और ऊपर नारियल रखा हुआ था। श्री राम कथा व्यास संत श्री रवि जी सुदर्शन महाराज के श्री मुख्य से अमृत बर्षा होगी। कथा 30 नवम्बर तक आयोजित होगी। कलश यात्रा में पूर्व जिलापंचायत अध्यक्ष पूनम यादव, ववली शर्मा, मीनाक्षी शर्मा, पुष्पा कुमारी, संजीव पहलवान, अंकित वार्ष्णेय सहित सैकड़ो की संख्या में पीत वस्त्रधारी महिलाएं-पुरूष, श्रद्धालुओं ने सहभागिता की।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.