2:22 am Saturday , 21 November 2026
BREAKING NEWS

राजकीय महिला महाविद्यालय, बदायूँ में क्विज प्रतियोगिता का आयोजन

राजकीय महिला महाविद्यालय, बदायूँ में दिनांक 20 नवम्बर 2026 को महाविद्यालय की प्राचार्या (प्रो.) संध्या सक्सेना के दिशा-निर्देशन में मतदाता साक्षरता क्लब के अंतर्गत क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में महाविद्यालय की विभिन्न छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया । क्विज प्रतियोगिता में मतदान का महत्व, मतदाता पंजीकरण, मतदाता के अधिकार एवं कर्तव्य तथा लोकतांत्रिक प्रक्रिया से संबंधित प्रश्न सम्मिलित किए गए। इस प्रतियोगिता का आयोजन एन.एस.एस. प्रभारी डॉ. ऋषभ भारद्वाज तथा डॉ. भावना के सहयोग से संपन्न हुआ तथा परीक्षण डॉ. बृजेश कुमार एवं डॉ. वेद प्रकाश द्वारा किया गया।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.