खाटू नरेश की निशान शोभायात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, जगह-जगह पुष्प बर्षा कर हुआ स्वागत।
उझानी (बदायूं)20 नवंबर ।
देवोत्थान एकादशी के अवसर पर श्याम बाबा का मंदिर आस्था से सराबोर रहा। खाटू नरेश श्याम बाबा के भक्तों की मुख्य शोभायात्रा (निशान यात्रा) परशुरामपुरिया परिवार की देखरेख में उनके निवास से निकाली गई। हजारों भक्त आठ किमी पैदल चलकर जजपुरा स्थित मंदिर पहुंचे। इस दौरान पूरा इलाका खाटू नरेश के जयकारों से गूंज उठा। भक्तों ने मुख्य आरती में शामिल होकर भंडारे में प्रसाद भी पाया।
एमजीपी कॉलेज रोड स्थित अजय कुमार मित्तल के निवास से शोभायात्रा शुरू होने से पहले पूर्व मंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल ने पूजन किया। श्याम बाबा की झांकी और बैंडबाजों के साथ भक्त रेलवे स्टेशन रोड से पहले घंटाघर चौराहा, फिर नगर से बदायूं रोड के रास्ते जजपुरा मंदिर तक पहुंचे। निशान (झंडे) लहराते हुए श्रद्धालुओं ने श्याम बाबा के दर्शन किए।
मंदिर परिसर में बरेली, बिल्सी, बदायूं, वजीरगंज आदि से भी भक्तों की निशान यात्राएं आईं। श्याम बाबा को छप्पन भोग का प्रसाद अर्पित किया गया। भक्तों ने मंदिर पर निशान अर्पित किए। आरती के बाद भंडारे में प्रसाद वितरित किया गया, जिसमें हजारों श्याम भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।
शोभायात्रा में पूर्व मंत्री विमलकृष्ण अग्रवाल, अजय कुमार मित्तल गुरु जी, अमित मित्तल, अशोक कुमार गर्ग, राजकुमार बंसल, पंडित किशनचंद्र शर्मा,दीपक गर्ग, संजय मित्तल, अनिल तुलस्यान, मनीष गोयल, डॉ. पीके गोयल, गगन मित्तल, सुमित माहेश्वरी, हर्षित वार्ष्णेय, मनोज कुमार, वरुण मित्तल, अरुण अग्रवाल, सचिन अग्रवाल, मितेंद्र गुप्ता, अमित अग्रवाल,धीरज मित्तल शामिल रहे।
मेन मार्केट सहित कई स्थानों पर श्याम शोभायात्रा का स्वागत किया गया। अनिल तुलस्यान व विशाल गेरा ने स्टेशन रोड पर खाटू नरेश की झांकी व श्रृद्धालुओं पर फूल बरसाए। दुकानदारों ने भी स्वागत किया।
बरेली-मथुरा हाईवे स्थित जजपुरा मोड़ के पास मंदिर में श्याम बाबा के दर्शन करने के लिए भक्त सुबह से जुटने लगे। प्रातः 10 बजे उझानी और बदायूं की ओर भक्तों की करीब एक किलोमीटर तक लंबी कतार लग गई। आयोजकों ने पुलिस की मदद से भीड़ पर नियंत्रण कर लिया।







खाटू नरेश की शोभायात्रा के दौरान बरेली-मथुरा हाईवे समेत मंदिर के पास पुलिस ने वनवे ट्रैफिक की व्यवस्था लागू की। करीब चार घंटे तक दोनों ओर के वाहन एक ही ओर से निकाले गए,शोभायात्रा मंदिर परिसर पहुंची तो भारी वाहनों की वजह से आवागमन प्रभावित हो गया। दो बार जाम लगा तो वाहन फंस गए।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com