2:23 am Saturday , 21 November 2026
BREAKING NEWS

भटपुरा के पास रोडवेज बस ने ई-रिक्शा में मारी जोरदार टक्कर, दो युवक घायल; एक की हालत गंभीर

भटपुरा के पास रोडवेज बस ने ई-रिक्शा में मारी जोरदार टक्कर, दो युवक घायल; एक की हालत गंभीर

केशव गुप्ता

बिसौली (बदायूं)। बिसौली कोतवाली क्षेत्र के चंदौसी-बिसौली मार्ग पर शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे गांव भटपुरा के पास भीषण सड़क हादसा हो गया। चंदौसी की ओर से बिसौली आ रही रोडवेज बस ने आगे चल रहे ई-रिक्शा में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ई-रिक्शा सवार दो युवक घायल हो गए, जिनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
जानकारी के मुताबिक, ई-रिक्शा भी चंदौसी की ओर से बिसौली आ रहा था। इसी दौरान पीछे से तेज गति से आ रही रोडवेज बस ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे में गुलाम नबी निवासी मुड़िया धुरेकी गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि उनके साथ सवार दूसरा युवक भी चोटिल हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही बिसौली कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घायल युवक को अपनी गाड़ी से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बिसौली पहुंचाया, जहां डॉक्टरों द्वारा उसका प्राथमिक उपचार किया जा रहा है।
हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। वहीं, रोडवेज बस और ई-रिक्शा की टक्कर को लेकर क्षेत्र में चर्चा बनी हुई है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.