बदायूँ: 21 नवम्बर। विश्व मात्स्यिकी दिवस के अवसर पर शनिवार को विकास भवन सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनपद के मत्स्य पालकों, मछुआ समुदाय के व्यक्तियों एवं मत्स्य पालन से जुड़े लोगों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान मत्स्य विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही वेबिनार के माध्यम से राष्ट्रीय मत्स्य डिजिटल प्लेटफॉर्म तथा अन्य राज्यों में आयोजित कार्यक्रमों से जनपद के मत्स्य पालकों को अवगत कराया गया।
कार्यक्रम में तालाब प्रबंधन, मत्स्य संपदा में होने वाले रोगों के नियंत्रण तथा मत्स्य पालकों की विभिन्न समस्याओं के संबंध में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई। अनुभवी एवं प्रशिक्षित मत्स्य पालकों ने अपने अनुभव साझा करते हुए मत्स्य पालन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं।
इस अवसर पर सीएससी कैंप के माध्यम से मत्स्य पालकों एवं मछुआ समुदाय के व्यक्तियों का एनएफडीपी पोर्टल पर पंजीकरण कराया गया। साथ ही मत्स्य किसान क्रेडिट कार्ड एवं मछुआ दुर्घटना बीमा योजना के अंतर्गत आवेदन प्राप्त किए गए तथा प्रमाण पत्रों का वितरण भी किया गया।
कार्यक्रम में संतोष कुमार राम, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, मत्स्य, बदायूँ, जियाउर्रहमान कादरी, वरिष्ठ सहायक, हिमेन्द्र कश्यप, जिलाध्यक्ष निषाद पार्टी बदायूँ, निषाद पार्टी के अन्य कार्यकर्ता, मत्स्य पालक एवं मछुआ समुदाय के व्यक्ति उपस्थित रहे।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com