2:29 am Sunday , 22 November 2026
BREAKING NEWS

उझानी में भाजपा की नगर कार्यकारिणी बैठक, बूथ मजबूत करने पर जोर

।

विधानसभा 114 बिल्सी प्रभारी विस्तारक अगम सिखरवार ने ली बैठक, नगर अध्यक्ष सचिन अग्रवाल के आवास पर हुआ आयोजन।

उझानी बदायूं 21 नवंबर।

भारतीय जनता पार्टी की नगर कार्यकारिणी बैठक शनिवार को नगर अध्यक्ष सचिन अग्रवाल के आवास पर आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता विधानसभा 114 बिल्सी प्रभारी विस्तारक अगम सिखरवार ने की। बैठक में संगठन को मजबूत करने, बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा हुई।

बैठक में प्रभारी विस्तारक अगम सिखरवार ने कहा कि भाजपा की असली ताकत उसका बूथ कार्यकर्ता है। हर बूथ पर पन्ना प्रमुख तक संगठन को मजबूत करना है। कार्यकर्ता घर-घर जाकर केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि संगठन में अनुशासन और समर्पण ही जीत का मंत्र है। सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर पार्टी के लिए काम करें।

नगर अध्यक्ष सचिन अग्रवाल ने कहा कि नगर कार्यकारिणी पूरी निष्ठा के साथ संगठन के कार्य में लगी है। नगर के सभी वार्डों में बैठकें कर कार्यकर्ताओं को सक्रिय किया जा रहा है। आगामी दिनों में सदस्यता अभियान, बूथ सत्यापन और जनसंपर्क कार्यक्रमों को गति दी जाएगी।

बैठक में नगर के विभिन्न वार्डों की समस्याओं, संगठनात्मक गतिविधियों और आगामी कार्यक्रमों पर भी चर्चा हुई। पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित प्रवास कर कार्यकर्ताओं से संवाद करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में उपाध्यक्ष संदीप सक्सेना, गोविंद मित्तल, विवेक राष्ट्रवादी,एमएम लोधी, गोविंद सपरा आषीश वार्ष्णेय सहित नगर कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारी व वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे। अंत में सभी ने संगठन को और मजबूत करने का संकल्प लिया।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.