2:28 am Sunday , 22 November 2026
BREAKING NEWS

उचित दर विक्रेताओं की दुकानों पर लगाया स्व-गणना जागरूकता शिविर

बिल्सी। जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के तहत स्व-गणना प्रक्रिया को बढ़ावा देने के लिए शुक्रवार को तहसील क्षेत्र की विभिन्न उचित दर विक्रेताओं की दुकानों पर जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान राशन कार्डधारकों और आम नागरिकों को स्व-गणना की प्रक्रिया के बारे में जानकारी देकर इसमें भागीदारी करने के लिए प्रेरित किया गया। इसी क्रम में तहसील बिल्सी के गांव खैरी में उचित दर विक्रेता विजेंद्र और उम्मीद खां तथा नगर क्षेत्र बिल्सी में विक्रेता स्वतंत्र बाबू की दुकानों पर शिविर लगाए गए। इस दौरान पूर्ति निरीक्षक धीरज कुमार गुप्ता ने दुकानों पर पहुंचकर उचित दर विक्रेताओं और मौजूद लोगों को स्व-गणना के प्रति जागरूक किया। साथ ही कई लोगों से अपने सामने ही स्व-गणना की प्रक्रिया पूरी कराई। उन्होने बताया कि स्व-गणना की अवधि 16 से 30 नवंबर तक निर्धारित है। इस दौरान अधिक से अधिक परिवारों से स्व-गणना प्रक्रिया में भाग लेने की अपील की गई।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.