कादरचौक में ट्रैक्टर-बाइक की भीषण भिड़ंत, 21 वर्षीय युवक की मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत
केशव गुप्ता
कादरचौक (बदायूं)। ब्लॉक कादरचौक क्षेत्र में ट्रैक्टर और बाइक के बीच हुई जोरदार भिड़ंत में 21 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। हालांकि, उपचार के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया।
मृतक की पहचान समीर गोपाल पुत्र पप्पू कुमार (21 वर्ष), निवासी ग्राम गिठौर, थाना सिकंदरपुर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर और बाइक के बीच हुई टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। युवक की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं, घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com