2:34 am Saturday , 21 November 2026
BREAKING NEWS

औरछी चौराहे पर फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

औरछी चौराहे पर फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

केशव गुप्ता

बदायूं। थाना फैजगंज बेहटा क्षेत्र के औरछी चौराहे पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक फर्नीचर गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया।
प्रारंभिक तौर पर आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। हालांकि, आग लगने के वास्तविक कारणों की पुष्टि नहीं हुई है। आग इतनी भीषण थी कि गोदाम में रखा लाखों रुपये का फर्नीचर और अन्य कीमती सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम को तत्काल मौके के लिए रवाना किया गया। हालांकि, दमकल टीम के पहुंचने से पहले ही गोदाम में रखा अधिकांश सामान आग की भेंट चढ़ चुका था।
आग की भयावहता देखकर मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। वहीं, सूचना मिलते ही भारी संख्या में पुलिस बल भी घटनास्थल पर पहुंच गया और स्थिति पर नजर बनाए रखी।
फिलहाल आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.