2:34 am Saturday , 21 November 2026
BREAKING NEWS

बदायूं में शांति व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर पुलिस का शिकंजा, तीन आरोपी गिरफ्तार

बदायूं में शांति व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर पुलिस का शिकंजा, तीन आरोपी गिरफ्तार

केशव गुप्ता

उसावां पुलिस ने बीएनएसएस की धारा 170/126/135 के तहत की कार्रवाई, न्यायालय में किया पेश
बदायूं। जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए बदायूं पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में थाना उसावां पुलिस ने 19 नवंबर 2026 को शांति व्यवस्था भंग करने की आशंका के चलते तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी दातागंज के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना उसावां पुलिस ने यह कार्रवाई की।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान उमेश पुत्र होरीलाल (38 वर्ष), नेपाल पुत्र खुशीराम (करीब 30 वर्ष) तथा सत्यवीर पुत्र गंगादीन (करीब 28 वर्ष) के रूप में हुई है। सभी थाना उसावां क्षेत्र के निवासी हैं। पुलिस ने तीनों आरोपियों को बीएनएसएस की धारा 170/126/135 के अंतर्गत गिरफ्तार कर संबंधित न्यायालय के समक्ष पेश किया।
इन पुलिसकर्मियों की रही अहम भूमिका
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक विदेश कुमार शर्मा, उपनिरीक्षक सुनील कुमार चौधरी, कांस्टेबल 1899 रविन्द्र कुमार एवं रिजर्व कांस्टेबल अंकित मण्डार शामिल रहे।
बदायूं पुलिस ने स्पष्ट किया कि जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए असामाजिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.