2:34 am Friday , 20 November 2026
BREAKING NEWS

कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने लिखी पांच आरोपियों पर रिपोर्ट

बिल्सी। कोतवाली क्षेत्र के गांव हरगनपुर के पास बाइक से घर लौट रहे उझानी निवासी एक व्यक्ति को ईको कार सवार पांच लोगों ने कथित तौर पर रास्ते में रोक लिया। आरोप है कि गाली-गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट की और हाथ-पैर बांधकर सड़क किनारे डाल दिया। मामले में पीड़ित ने कोर्ट की शरण ली है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस से कार्रवाई की मांग की गई है। उझानी कस्बे के मोहल्ला बहादुरगंज निवासी हरवंश पुत्र नंदन सिंह के अनुसार, 23 अक्तूबर को वह गुधनी से बाइक द्वारा अपने घर लौट रहे थे। शाम करीब पांच बजे कोतवाली क्षेत्र के गांव हरगनपुर के पास पीछे से आई ईको कार ने उनकी बाइक को ओवरटेक कर रोक लिया। आरोप है कि कार सवार किशन मुरारी, राहुल, फिकरवती, जयनारायण और वेदप्रकाश उर्फ ओमवीर ने उनके साथ मारपीट की। हाथ-पैर बांधकर सड़क किनारे डाल दिया। इसी दौरान उझानी निवासी प्रिंस मौर्य और गोपाल तथा हरगनपुर निवासी राजकुमार मौके पर पहुंच गए। उन्होंने पीड़ित को आरोपियों के चंगुल से बचाया। इसके बाद आरोपी ईको कार से उझानी की ओर भाग गए। घायल को उपचार के लिए उझानी ले जाया गया। पीड़ित का आरोप है कि घटना की तहरीर बिल्सी कोतवाली में देने के बावजूद रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। इसके बाद उसने एसएसपी को भी प्रार्थना पत्र भेजा, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। उसके बाद कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर कोतवाली पुलिस को मामले की विवेचना करने का आदेश देने की मांग की है। जिसके बाद बृहस्पतिवार को पुलिस ने इसकी रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.