2:34 am Friday , 20 November 2026
BREAKING NEWS

मिनी कुंभ के रास्ते में मौत के गड्ढे, लाखों श्रद्धालुओं की जान पर आफत

।

बदायूं 19 नवंबर ।

मिनी कुंभ कहे जाने वाले ककोड़ा मेले का रास्ता ही हादसों को न्योता दे रहा है। बदायूं से ककोड़ा मेले के बीच पड़ने वाले गांव कुढ़ा शाहपुर में मुख्य मार्ग पर गहरे गड्ढे हो गए हैं। मकानों का पानी सड़क पर बहने से सड़क टूट गई है। अब मेले में जाने वाले लाखों श्रद्धालुओं को इसी टूटी सड़क से गुजरना पड़ेगा।

समाजसेवी सत्यवीर सिंह यादव ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर इस समस्या से अवगत कराया है। पत्र में कहा गया है कि कुढ़ा शाहपुर ब्लाक कादरचौक में पड़ता है। सड़क किनारे मकानों का पानी का निकास ग्रामीणों ने सड़क पर ही कर दिया है। इसी कारण मुख्य मार्ग पर गहरे गड्ढे हो गए हैं। आवागमन में राहगीरों को भारी परेशानी हो रही है।

अब ककोड़ा मेला शुरू हो गया है। लाखों श्रद्धालु इसी मार्ग से होकर निकलेंगे। रात में आवागमन के दौरान गहरे गड्ढों के कारण वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो सकते हैं। इससे जनहानि तक हो सकती है।

सत्यवीर सिंह ने जनहित में क्षतिग्रस्त मार्ग को तुरंत गड्ढा मुक्त कराने की मांग की है, ताकि समय रहते होने वाली जनहानि को रोका जा सके।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.