2:34 am Friday , 20 November 2026
BREAKING NEWS

मुजरिया -बाजार जाने को निकला था युवक, सुबह जंगल में मिला शव

।

बदायूं 19 नवंबर ।

घर से बाजार जाने की बात कहकर निकले युवक का शव गुरुवार सुबह थाने के पीछे एक ढाबे के पास जंगल में मिला। मृतक के सिर पर चोट के निशान थे। शव मिलने की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

मृतक की पहचान कटैया भगवंत गांव निवासी प्रवेश (35), पुत्र सोपाली के रूप में हुई है। वह बुधवार शाम मुजरिया बाजार जाने की बात कहकर घर से निकले थे।

देर रात तक वापस नहीं लौटने पर परिवार के लोगों ने उनकी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। गुरुवार सुबह जंगल में शव मिलने की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी।

सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक के सिर पर चोट के निशान मिलने से पुलिस मौत की वजह जानने के लिए जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.