बदायूं। शनिवार, 14 नवंबर 2026 को थाना वजीरगंज परिसर में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बदायूं ने उपस्थित होकर फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना।
इस दौरान अधिकांश शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कराया गया। वहीं शेष शिकायतों के निष्पक्ष एवं न्यायोचित निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उन्होंने शिकायतों की निष्पक्ष जांच कर नियमानुसार विधिक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।
समाधान दिवस के अवसर पर थाना वजीरगंज प्रभारी अश्वनी कुमार सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com