7:54 pm Thursday , 12 November 2026
BREAKING NEWS

मुजरिया में बड़ा हादसा: पुल से 20 फीट गहरी खाई में गिरा सवारियों से भरा टेंपो, चालक समेत 3 घायल

मुजरिया में बड़ा हादसा: पुल से 20 फीट गहरी खाई में गिरा सवारियों से भरा टेंपो, चालक समेत 3 घायल।

बिल्सी से मुजरिया जा रहा था टेंपो, मिश्रीपुर मुकईया पुल पर अनियंत्रित होकर गिरा – वीडियो भी सामने आया।

बदायूँ, 12 नवंबर।

बदायूँ जिले के मुजरिया थाना क्षेत्र में गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे सवारियों से भरा टेंपो मुकईया पुल से 20 फीट गहरी खाई में गिर गया। हादसे में चालक प्रमोद समेत तीन लोग घायल हो गए।

टेंपो बिल्सी से सवारियां लेकर मुजरिया जा रहा था। मिश्रीपुर मुकईया पुल पर अचानक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा।

टेंपो चला रहे बिल्सी थाना क्षेत्र के पिंडोल निवासी प्रमोद पुत्र वीरेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे की सूचना मिलने पर मुजरिया पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को बिल्सी सरकारी अस्पताल पहुंचाया। वहीं, स्थानीय लोगों की मदद से टेंपो को खाई से बाहर निकाला गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसे के समय टेंपो में चालक समेत तीन लोग सवार थे। अन्य सवारियां निजी डॉक्टर के पास चली गईं। चालक प्रमोद की हालत गंभीर होने पर उन्हें बिल्सी सरकारी अस्पताल से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

घटना के बाद पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया। मुजरिया पुलिस के मुताबिक, हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.