8:06 pm Thursday , 12 November 2026
BREAKING NEWS

*बाबा इंटरनेशनल स्कूल में 14 नवंबर को होगा ‘बाबा रेनबो मार्ट 2026’ का भव्य आयोजन

*बाबा इंटरनेशनल स्कूल में 14 नवंबर को होगा ‘बाबा रेनबो मार्ट 2026’ का भव्य आयोजन, ‘रंगीलो गुजरात’ थीम पर सजेगी सांस्कृतिक छटा*
*बिल्सी:* बाबा इंटरनेशनल स्कूल, बिल्सी में वार्षिक उत्सव ‘बाबा रेनबो मार्ट 2026’ का आयोजन इस वर्ष शनिवार, 14 नवंबर 2026 को प्रातः 11:00 बजे से विद्यालय परिसर में भव्य रूप से किया जाएगा।
इस वर्ष आयोजन की थीम ‘रंगीलो गुजरात’ निर्धारित की गई है। इसके अंतर्गत गुजरात की समृद्ध संस्कृति, पारंपरिक वेशभूषा, लोककला एवं गरबा-डांडिया की मनमोहक प्रस्तुतियों के माध्यम से भारतीय सांस्कृतिक विरासत की अनुपम झलक प्रस्तुत की जाएगी।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों द्वारा विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ-साथ मनोरंजक खेलों, आकर्षक फूड स्टॉल्स, संगीत एवं लकी ड्रॉ सहित अनेक रोचक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा, रचनात्मकता एवं आत्मविश्वास प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करने के साथ-साथ उनमें सामूहिक सहभागिता एवं नेतृत्व क्षमता को भी प्रोत्साहित करेगा। साथ ही, अभिभावकों एवं क्षेत्रवासियों के लिए यह मनोरंजन, उत्साह और उल्लास से भरपूर एक विशेष अवसर होगा।
विद्यालय प्रबंधन व विद्यालय प्रधानाचार्या ने सभी अभिभावकों, विद्यार्थियों एवं क्षेत्रवासियों से इस आयोजन में अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने एवं विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।

*कार्यक्रम का विवरण:*
स्थान: बाबा इन्टरनेशनल स्कूल, बिल्सी
दिनांक: 14 नवंबर 2026 (शनिवार)
समय: प्रातः 11:00 बजे से

बाबा इंटरनेशनल स्कूल परिवार आप सभी का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन करता है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.