7:54 pm Thursday , 12 November 2026
BREAKING NEWS

रंजिशन दो पक्षों में मारपीट, आधा दर्जन घायल फोटो

सहसवान: पुरानी एजेंसी को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इसमें दोनों पक्षों के आधा दर्जन लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों ने रिपोर्ट दर्ज कराने को पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया है।


घटना बुधवार करीब 11 बजे कोतवाली क्षेत्र के गांव शिकारपुर की है। एक पक्ष के सतीश का कहना है कि उसके खेत में ट्यूबवेल है। इसकी लाइन जा रही है। दूसरे पक्ष के लोगों ने उसकी लाइन फावड़े से काट दी। विरोध करने पर उनके पक्ष के काले, वीरेश, नीरेश, सतीश, बिजेंदर, आशा देवी और भूरे को लाठी डंडों और धारदार हथियार से मारपीट कर घायल कर दिया। साथ ही जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। जबकि दूसरे पक्ष के मनीष का कहना है कि सुबह 11 वह ट्रैक्टर लेकर खेत पर जा रहे थे। जब खेत पर पहुंचे तो वहां मौजूद दूसरे पक्ष के लोगों ने गूल से पानी जाने की पुरानी रंजिश को लेकर गालियां देना शुरू कर दी। विरोध करने पर उनके पक्ष के मनीष, वीरेश, वीरेश पाल और आसाराम को मारपीट का घायल कर दिया। दोनों पक्ष ने कोतवाली पुलिस को शिकायती पत्र दिए है। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया और मामले की जांच कर शुरु कर दी है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.