12:12 am Tuesday , 10 November 2026
BREAKING NEWS

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, कई घंटे बाद हुई शिनाख्त

।

सिविल लाइन हाईवे पर हुआ हादसा रिश्तेदारी से घर लौट रहा था युवक।

बदायूँ 9 नवंबर ।

मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर थाना सिविल लाइन क्षेत्र में रविवार देर शाम हुए सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद कई घंटे तक युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई। रविवार सुबह परिजनों के पहुंचने पर शिनाख्त हुई।

बताया गया कि युवक रविवार शाम अपनी रिश्तेदारी से बाइक से घर लौट रहा था। सिविल लाइन क्षेत्र में बुलेट बाइक एजेंसी के पास अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गया।

आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल को जिला अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव को अज्ञात में मोर्चरी में रखवा दिया।

सुबह परिजन जिला अस्पताल पहुंचे और मोर्चरी में रखे शव की शिनाख्त युवक के रूप में की। शिनाख्त होने के बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। त्योहार के मौके पर हुई इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस का कहना है कि हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि अज्ञात वाहन की पहचान की जा सके।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.