12:42 am Monday , 9 November 2026
BREAKING NEWS

सहसवान में दो रोडवेज बसों की जोरदार भिड़ंत, मची चीख-पुकार

सहसवान में दो रोडवेज बसों की जोरदार भिड़ंत, मची चीख-पुकार; यात्रियों में अफरा-तफरी

जरीफनगर (बदायूं)। बदायूं जनपद के जरीफनगर क्षेत्र में गुप्ता ढाबा के सामने दो रोडवेज बसों की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और यात्रियों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बदायूं डिपो की रोडवेज बस ने बुलंदशहर डिपो की बस में पीछे से टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि सड़क पर अचानक पिकअप वाहन को बचाने के प्रयास में यह हादसा हुआ।

घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर दमकल विभाग और 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। हादसे में कितने लोग घायल हुए हैं, इसकी फिलहाल स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.