12:46 am Monday , 9 November 2026
BREAKING NEWS

दिवाली की सफाई में उझानी से निकला रिकॉर्ड कूड़ा, एक दिन में उठा 25 टन

।

उझानी, बदायूँ 8 नवंबर ।

दिवाली की तैयारियों में शहर का हर घर रोशनी और सजावट से जगमगा रहा है। त्योहार से पहले घरों की साफ-सफाई का असर अब शहर से निकलने वाले कचरे पर भी दिखाई देने लगा है। आम दिनों में जहां नगर से करीब 10 टन कूड़ा निकलता है, वहीं दिवाली की रौनक के बीच यह आंकड़ा बढ़कर 25 टन तक पहुंच गया।

नरक चतुर्दशी पर नगर पालिका ने शहर से करीब 25 टन कचरा उठवाकर एमआरएफ सेंटर भेजा, जहां कर्मचारी इसकी छंटाई में जुटे रहे।

दिवाली पर्व को लेकर शहर में घर-घर साफ-सफाई और सजावट का दौर जारी है। शनिवार को नरक चतुर्दशी पर भी लोग सुबह से देर शाम तक अपने घरों को साफ-सुथरा और आकर्षक बनाने में जुटे रहे। त्योहार के चलते शहर में कूड़े की मात्रा में भी भारी इजाफा हुआ है। आम दिनों में शहर से करीब 10 टन कूड़ा निकलता है, जबकि त्योहार के दौरान यह बढ़कर पहले 25 टन तक पहुंच गया था। शनिवार को नरक चतुर्दशी पर करीब 25 टन कूड़ा एकत्र किया गया।

नगर पालिका की ओर से एकत्र किए गए कूड़े को एमआरएफ सेंटर भेजा जा रहा है। यहां कर्मचारी कूड़े की छंटाई में लगे हुए हैं। दोपहर बाद मुख्य सफाई एवं खाद्य निरीक्षक ने एमआरएफ सेंटर पहुंचकर कूड़ा निस्तारण की व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें कर्मचारी कूड़े की छंटाई करते मिले।

मुख्य सफाई एवं खाद्य निरीक्षक ने बताया कि एमआरएफ सेंटर पर कूड़े से टीन, प्लास्टिक, गत्ता, लकड़ी के फट्टे और अन्य उपयोगी सामग्री को अलग-अलग किया जा रहा है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.