11:40 pm Friday , 6 November 2026
BREAKING NEWS

धनतेरस पर कुंवरगांव के बाजारों में उमड़ी भीड़, देर शाम तक होती रही जमकर खरीदारी

बर्तन, सोने-चांदी के आभूषण और घरेलू सामान की दुकानों पर रही ग्राहकों की भीड़, व्यापारियों के चेहरे खिले

कुंवरगांव संवाददाता

कुंवरगांव बदांयू । धनतेरस के पर्व पर कस्बे के बाजारों में खरीदारों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही बाजारों में चहल-पहल शुरू हो गई, जो देर शाम तक जारी रही। त्योहार को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला।

धनतेरस पर परंपरा के अनुसार लोगों ने बर्तन, सोने-चांदी के आभूषण, इलेक्ट्रॉनिक सामान, सजावटी वस्तुओं और घरेलू उपयोग के सामान की जमकर खरीदारी की। बर्तनों की दुकानों पर ग्राहकों की सबसे अधिक भीड़ रही। इसके अलावा मिठाई, पूजा सामग्री और दीपावली की सजावट से जुड़ी दुकानों पर भी दिनभर रौनक बनी रही।

सैंजनी के दुकानदारों ने भी त्योहार के मद्देनजर अपनी दुकानों को आकर्षक ढंग से सजाया था। बाजार में बढ़ी ग्राहकों की आवाजाही से व्यापारियों के चेहरों पर खुशी दिखाई दी। लोग परिवार के साथ बाजार पहुंचे और अपनी जरूरत के अनुसार खरीदारी की।

धनतेरस के अवसर पर कुंवरगांव के बाजारों में देर शाम तक उत्सव जैसा माहौल बना रहा।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.