10:55 am Friday , 6 November 2026
BREAKING NEWS

प्रेम प्रसंग के विवाद में खूनी खेल! फावड़े से सिर पर ताबड़तोड़ वार कर प्रेमी के ताऊ की हत्या

प्रेम प्रसंग के विवाद में खूनी खेल! फावड़े से सिर पर ताबड़तोड़ वार कर प्रेमी के ताऊ की हत्या

केशव गुप्ता

प्रेमिका के पिता और बेटों पर हत्या का आरोप, वारदात के बाद फरार हुए आरोपी; गांव में पुलिस बल तैनात
बदायूं। जिले के मूसाझाग थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग को लेकर चल रहा विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। आरोप है कि प्रेमिका के पिता ने अपने बेटों के साथ मिलकर प्रेमी के ताऊ पर फावड़े से जानलेवा हमला कर दिया। सिर पर फावड़े से कई वार किए जाने के चलते बुजुर्ग की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई।
जानकारी के मुताबिक, दोनों परिवारों के बीच प्रेम प्रसंग को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था। इसी रंजिश के चलते प्रेमिका के पिता और उसके बेटों ने प्रेमी के ताऊ को निशाना बनाया और उन पर फावड़े से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर चोटें लगने से बुजुर्ग ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।
वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। कई थानों की पुलिस फोर्स और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और मामले की छानबीन शुरू कर दी।
घटना की गंभीरता को देखते हुए गांव में एहतियातन पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है। साथ ही हत्या के पीछे की वजह और पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है।
प्रेम प्रसंग से शुरू हुआ विवाद अब हत्या तक पहुंच गया। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है और पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.