बदायूं में सड़क सुरक्षा की अनूठी पहल! विधायक महेश चन्द्र गुप्ता ने वाहन चालकों को बांटे हेलमेट, नियमों का पालन करने की दिलाई शपथ
केशव गुप्ता
हेलमेट पहनने वालों को किया प्रोत्साहित, यातायात नियमों का पालन करने वाले चालकों को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित
बदायूं। यातायात माह नवम्बर–2026 के तहत बुधवार को बदायूं के भामाशाह चौराहा पर सड़क सुरक्षा को लेकर विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता, आरटीएम सोसायटी एनजीओ एवं यातायात पुलिस ने संयुक्त रूप से आमजन और वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया। इस दौरान दोपहिया वाहन चालकों को निःशुल्क हेलमेट वितरित कर सड़क सुरक्षा का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम के दौरान सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता ने वाहन चालकों से अपील की कि दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और चारपहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों का पालन करना केवल कानूनी जिम्मेदारी नहीं, बल्कि स्वयं और अपने परिवार की सुरक्षा के लिए भी बेहद जरूरी है।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com