9:24 pm Thursday , 5 November 2026
BREAKING NEWS

आंवला पुलिस ने गोवंश वध के मामले में एक और आरोपी किया गिरफ्तार, भेजा जेल।

आंवला। आंवला कोतवाली पुलिस ने गोवंश वध के मामले में फरार चल रहे सरदार उर्फ नीशू को तमंचे के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया और जेल भेजने की कार्रवाई की।

मामला 8 सितंबर की रात का है। कोतवाली क्षेत्र में प्रतिबंधित गोवंश का वध किया गया था। पुलिस ने अज्ञात पशु तस्करों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की थी। इस मामले में पुलिस पहले ही दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।

दो दिन पहले पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हुई थी। इसमें 25 हजार रुपए के इनामी आरोपी छोटा उर्फ रिजवान को गिरफ्तार किया गया था।

बुधवार को मुखबिर से मिली सूचना पर पुलिस टीम ने अलीगंज रोड पर सरदार उर्फ नीशू को पकड़ा। तलाशी में उसके पास से एक अवैध तमंचा मिला। पुलिस ने संबंधित धाराओं में उसके खिलाफ कार्रवाई की है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.