7:55 pm Thursday , 5 November 2026
BREAKING NEWS

दीपावली पर बदायूं पुलिस अलर्ट, चप्पे-चप्पे पर रहेगी पैनी नजर; सुरक्षा के लिए किए गए कड़े इंतजाम

दीपावली पर बदायूं पुलिस अलर्ट, चप्पे-चप्पे पर रहेगी पैनी नजर; सुरक्षा के लिए किए गए कड़े इंतजाम

केशव गुप्ता

बाजारों से लेकर संवेदनशील इलाकों तक पुलिस की तैनाती, पैदल गश्त और चेकिंग से रखी जा रही निगरानी

बदायूं। दीपावली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए बदायूं पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन में जनपदभर में सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। बाजारों, प्रमुख चौराहों, भीड़भाड़ वाले स्थानों, धार्मिक स्थलों और संवेदनशील क्षेत्रों में पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है।
त्योहार के मद्देनजर पुलिस लगातार पैदल गश्त और वाहन चेकिंग कर रही है। साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है, ताकि आमजन बिना किसी भय के हर्षोल्लास के साथ दीपावली का पर्व मना सकें।
बदायूं पुलिस ने जनपदवासियों से अपील की है कि दीपावली का त्योहार आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं। पटाखों का प्रयोग सावधानीपूर्वक करें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा एवं समस्त बदायूं पुलिस परिवार ने जनपदवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए सभी की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.