7:18 pm Monday , 2 November 2026
BREAKING NEWS

आतिशबाजी की अस्थायी दुकानों का स्थान चयनित

बदायूँ: 02 नबम्वर। प्रभारी अधिकारी आयुध/नगर मजिस्ट्रेट सुमित सिंह ने दीपावली त्योहार को दृष्टिगत रखते हुये अस्थायी आतिशबाजी दुकानों के आवंटन हेतु समिति की रिपोर्ट पर ग्राम लौड़ा बहेडी स्थित गाटा संख्या 711 जो बदायूँ बिल्सी मार्ग पर स्थापित, को चयनित कर दिया है।
उक्त आशय की जानकारी देतु हुये उन्होंने बताया है कि जनपद में फायर टेंडर की उपलब्धता के अनुसार क्लस्टर संख्या का निर्धारण, विद्युत सुरक्षा आदि हेतु जनपद में उप जिलाधिकारी सदर, पुलिस क्षेत्राधिकारी बदायूँ तथा अग्निशमन अधिकारी की गठित संयुक्त कमेटी से भौतिक गणना कराकर उसी के अनुपात में क्लस्टरों एवं दुकानों की अधिकतम संख्या का निर्धारण कर अस्थायी आतिशबाजी के लाइसेंस निर्गत किये जायेंगे।
मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने रिपोर्ट दी है कि जनपद में कुल 08 अदद छोटे-बडे़ फायर टेण्डर कार्यशील है तथा प्रत्येक क्लस्टर (अधिकतम 50 दुकानों) हेतु 02 फायर टेण्डरों की उपलब्धता अनिवार्य रूप से होनी चाहिये इस लिये तहसील सदर में ग्राम लौड़ा बहेडी स्थित गाटा संख्या 711 को चयनित किया गया है जो बदायूँ बिल्सी मार्ग पर स्थापित है।
—–
*तीन माह में 436 डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र कोषागार में प्राप्त*
बदायूँ: 02 नबम्वर। कोषागार बदायूँ से पेंशन प्राप्त कर रहे पेंशनरों/पारिवारिक पेंशनरों द्वारा माह अगस्त से अक्टूबर 2026 तक 436 डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र सफलतापूर्वक प्रस्तुत किये जा चुके हैं।
डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र से सम्बन्धित कोषागार बदायूँ में आये हुये पेंशनर/पारिवारिक पेंशनरों को हेल्पडेस्क के माध्यम से कोषागार कार्मिकों द्वारा प्रशिक्षित किया गया और भविष्य में उन्हें डिजिटल प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने हेतु जागरूक किया गया। कोषागार में उपस्थित हुये पेंशनरों का डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र सफलतापूर्वक अपलोड करके दिखाया गया तथा ऐसे पेंशनर/पारिवारिक पेंशनर जोकि अपना जीवित प्रमाण-पत्र कोषागार में प्रस्तुत नहीं कर सके हैं, उनसे पुनः अपील की गई है कि वह अपना जीवित प्रमाण पत्र ऑनलाइन जीवन प्रमाण-पत्र की बेबसाइट www-jeevanpramaan-gov.in पर अपलोड कर कोषागार बदायूँ में भेज सकते हैं।
*घर बैठे उठाएं सुविधा का लाभ-* पेंशनरों/पारिवारिक पेंशनरों को जीवन प्रामाण जमा करने के लिये अब कोषागार जाने की आवश्यकता नहीं है। पेंशनर एवं पारिवारिक पेंशनर डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र ऑनलाइन जमा कर सकते हैं 01 नवंबर 2026 से राष्ट्रीय डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र का अभियान प्रारम्भ किया किया गया है लेकिन यह सुविधा कई माह से जारी है। वरिष्ठ कोषाधिकारी विकास चौधरी ने उक्त आशय की जानकारी देते हुये बताया है कि अगस्त, 2026 में 224 डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र, माह सितम्बर, 2026 में 108 एवं माह अक्टूबर, 2026 में 104 डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र सफलतापूर्वक कोषागार को प्रस्तुत हो चुके हैं। कोषागार, बैंक, जनसेवा केन्द्र, पोस्ट ऑफिस कार्यालय एवं मोबाइल एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्रस्तुत किये जा सकते हैं। कोषागार बदायूँ से पेंशन प्राप्त कर रहे पेंशनरों/पारिवारिक पेंशनरों द्वारा माह अगस्त, 2026 में 224 डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र, माह सितम्बर, 2026 में 108 डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र एवं माह अक्टूबर, 2026 में 104 डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र सफलतापूर्वक प्रस्तुत किये जा चुके हैं।
——

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.