नई दिल्ली। नवंबर 2026 में त्योहारों और साप्ताहिक अवकाश के कारण बैंक शाखाओं में कई दिन कामकाज बंद रहेगा। दिवाली, भाई दूज, छठ पूजा और गुरु नानक जयंती जैसे पर्वों पर अलग-अलग राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।
नवंबर 2026 की प्रमुख बैंक छुट्टियां
* 1 नवंबर: रविवार
* 8 नवंबर: रविवार और दिवाली
* 9 नवंबर: लखनऊ, कानपुर समेत कई शहरों में त्योहार का अवकाश
* 10 नवंबर: मुंबई, अहमदाबाद, बेंगलुरु समेत कुछ शहरों में अवकाश
* 11 नवंबर: लखनऊ, कानपुर और अन्य शहरों में भाई दूज व चित्रगुप्त जयंती
* 13 नवंबर: शिलांग में वांगला महोत्सव
* 14 नवंबर: दूसरा शनिवार
* 15 नवंबर: रविवार
* 16 नवंबर: पटना और रांची में छठ पूजा
* 20 नवंबर: देहरादून में इगास-बग्वाल
* 22 नवंबर: रविवार
* 23 नवंबर: शिलांग में सेंगत कुत्स्नेम
* 24 नवंबर: गुरु नानक जयंती और कार्तिक पूर्णिमा पर कई राज्यों में अवकाश
* 27 नवंबर: बेंगलुरु में कनकदास जयंती
* 28 नवंबर: चौथा शनिवार
* 29 नवंबर: रविवार
डिजिटल बैंकिंग सेवाएं रहेंगी चालू
बैंक शाखाएं बंद रहने के बावजूद सामान्य तौर पर UPI, ATM, मोबाइल बैंकिंग और इंटरनेट बैंकिंग सेवाओं का इस्तेमाल किया जा सकेगा।
जरूरी सूचना: 16 दिन की यह संख्या पूरे देश की हर बैंक शाखा पर लागू नहीं होती। छुट्टियां राज्य और शहर के अनुसार अलग-अलग हैं। उत्तर प्रदेश में बैंक जाने से पहले अपनी शाखा की छुट्टी जरूर जांच लें।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com