10:40 am Saturday , 31 October 2026
BREAKING NEWS

वाराणसी से 31 अक्टूबर को रवाना होगी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, CM योगी दिखाएंगे हरी झंडी

वाराणसी: उत्तर प्रदेश को रेलवे की नई सौगात मिलने जा रही है। 31 अक्टूबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वाराणसी से वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। इस दौरान रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के भी दौरे की जानकारी दी गई है।

बताया जा रहा है कि बनारस और दिल्ली के बीच वंदे भारत स्लीपर ट्रेन चलाने की योजना है। इसके साथ ही दो मेमू ट्रेनों की भी सौगात मिलने की बात कही गई है। इससे यात्रियों को बेहतर रेल सुविधा मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.