विज्ञान लोकप्रिय करण एवं संचार कार्यक्रम के अंतर्गत अंधविश्वास के विरुद्ध वैज्ञानिक कार्यक्रम का आयोजन जिला विज्ञान क्लब
बदायूं विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद उत्तर प्रदेश लखनऊ के तत्वावधान में दिनांक 3 नवंबर 2026 को पूर्वाह्न 10:00 बजे से पुलिस मॉडर्न स्कूल बदायूं में संपन्न होगा।
इसमें जनपद के विभिन्न शिक्षण संस्थानों के कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थी उपरोक्त विषय पर वैज्ञानिक व्याख्यान, पोस्टर,नाटक, विज्ञान मॉडल आदि का प्रस्तुतीकरण करेंगे। उत्कृष्ट प्रतिभागियों को पुरस्कृत एवं सम्मानित किया जाएगा।
इस अवसर पर कुछ वैज्ञानिकों के व्याख्यान भी आयोजित कराए जाएंगे।
यह जानकारी जिला विज्ञान क्लब बदायूं के समन्वयक विवेक जौहरी ने देते हुए सभी शिक्षण संस्थाओं के विद्यार्थियों के प्रतिभागिता हेतु आवाहन कियाहै।
दिनांक 4 नवंबर 2026 को राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बदायूं में कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए जनपद स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा।


bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com