दिल्ली में साइबर ठगी करने वाले गिरोह का पश्चिम जिला पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को पकड़ा है। आरोपी विकासपुरी के बुधेला इलाके में फर्जी कॉलिंग सेंटर चलाकर लोगों को लोन और छात्रवृत्ति दिलाने के नाम पर ठगते थे।
पुलिस ने मौके से 21 मोबाइल फोन, 10 नोटपैड, डेबिट कार्ड, चेकबुक और 45,170 रुपये नकद बरामद किए हैं। साथ ही पीड़ितों और संभावित शिकार लोगों का डेटा भी मिला है। यह कार्रवाई डीसीपी पश्चिम हरेश्वर वी. स्वामी की निगरानी में की गई।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com