वाराणसी: जिले के लंका थाना क्षेत्र के नरिया इलाके में असलहा तस्करों की सूचना पर दबिश देने पहुंची क्राइम ब्रांच की टीम के सिपाही अमित शुक्ला को गोली लग गई। गोली लगने से सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के बाद घायल सिपाही को इलाज के लिए ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और घटना से जुड़े तथ्यों का पता लगाया जा रहा है।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com