बिजनौर, उत्तर प्रदेश: जिले से इंसानियत को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। आरोप है कि ई-रिक्शा खरीदकर परिवार का पालन-पोषण करने की चाह में एक पिता ने अपने ही 8 महीने के बेटे का 1 लाख 80 हजार रुपये में सौदा कर दिया।
बताया जा रहा है कि दो दलालों ने पिता की आर्थिक मजबूरी का फायदा उठाकर बच्चे को एक दंपती के हाथों बेच दिया। हालांकि, बाद में पिता को अपनी गलती का एहसास हुआ और उसने पुलिस से मदद मांगी।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मासूम बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया है। मामले में आगे की जांच की जा रही है।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com